रिषिकेष, मई 11 -- तेज हवा चलने से गुल हो गई शहर की बिजली तीर्थयात्रियों के साथ खरीदारी को आये लोग हुए परेशान यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 13 मई तक कैसा है मौसम? यहां बारिश का अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। तीर्थनगरी में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर एक बजे ही घना अंधेरा छा गया। तेज हवा चलने के बाद करीब दस मिनट तक गरज-चमक के साथ मूसालधार वर्षा हुई। जिससे तीर्थयात्रियों के साथ खरीदारी को बाजार आये लोगों को परेशानी हुई।मौसम में बदलाव बीते दो, तीन दिन से मौसम रोज करवट बदल रहा था। कभी बादल छा रहे थे तो कभी चटख धूप खिल रही थी। मौसम में लगातार बदलाव के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। सोमवार को सुबह दस बजे से आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर एक बजे के आसपास से बादल छाने लगे। इस...