हापुड़, मई 1 -- हापुड़। हापुड़ का मौसम गुरूवार को एक बार फिर बदल गया। दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए, तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगी। कुछ देर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन शाम को अचानक आंधी शुरू हो गई। आंधी की वजह से बिजली के पोल गिर गए, कई जगह पेड़ की शाखाएं टूटकर गिर गई। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। वहीं बारिश की वजह से तापमान नौ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी कहर बरपा रही थी। तल्ख धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। लेकिन तीन दिन पहले तेज रफ्तार से हवाएं चल गई, इसके साथ ही तापमान में गिरावट शुरू हो हो गई। तब से कभी बादल, कभी धूप और कभी गर्म हवाएं चल रही है। गुरूवार को सुबह से ही मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.