गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली, किशोर की मौत
ललितपुर, अप्रैल 3 -- बीती देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी व बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम पंचायत जरावली में एक किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजन उसको जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बगैर परिजन मृतक का शव लेकर चले गए। बृहस्पतिवार देर रात्रि मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले घने बादल छा गए। देर रात्रि एक बजे के बाद तेज आंधी चलने लगी। इस बीच बूंदाबांदी संग जोरदार आवाज में बिजली भी कड़कती रही। मौसम की इस करवट से लोगों की नींद टूटी और वह घर के आंगन और बाहर खुले में रखी सामग्री उठाकर सुरक्षित रखने लगे। बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत जरावली में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर पुत्र प्रसन्न अपनी दों बहनों और पिता के साथ घर के बाहर निकला और खुले में पड़ी सामग्री को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.