हजारीबाग, अप्रैल 1 -- बरही, प्रतिनिधि। गरजामो में पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव शामिल थे। बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चर्चा की। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने मंदिर के विकास, संरचना एवं सहयोग को लेकर अपने अपने विचार रखा। जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मंदिर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में दशरथ रजक, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास, नकुलदेव सिंह, विकास रजक,प्रदीप रजक,राजेश रजक समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.