बोकारो, जून 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दामोदर बचाव आंदोलन, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने जिला संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर गरगा नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने, आवासीय कॉलोनियों के जल-मल प्रदूषण से नदी को मुक्त कराने तथा अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि लंबे समय से चल रहे जन आंदोलन और जनदबाव के कारण दामोदर नदी को औद्योगिक प्रदूषण से काफी हद तक मुक्त कराने में सफलता मिली है। हालांकि, नगरीय जल-मल प्रदूषण की समस्या अब भी बनी हुई है, जिसके कारण नदी की स्वच्छता और पारिस्थितिकी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि दामोदर की सहायक नदियों में गरगा नदी सबसे अधिक प्रदूषित और प्रभावित है। नदी वर्तमान में अतिक्रमण तथा घरेलू अपशिष्ट और गंदे पानी के कारण गंभीर संकट...