बोकारो, मई 25 -- चास प्रतिनिधि। युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन ,दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बारी कोऑपरेटिव गरगा नदी में सोमवार को दामोदर महोत्सव का आयोजन किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ नदी संरक्षण का संकल्प लिया गया। अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि दामोदर महोत्सव से काफी हद तक नदी को बचाए जाने पर काम किया जा सका है। नदी औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त होने के बाद नगरी प्रदूषण से मुक्त नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि इसमें जिला प्रशासन को पहल करने की जरूरत है। नदियों के संरक्षण सहित प्रदूषण मुक्त करने को लेकर कठोर सजा का प्रावधान होनी चाहिए । यह भी पढ़ें- जैनामोड़: खांजो नदी में मनाया गंगा दशहरा दामोदर महोत्सव मौके पर अभय श्रीवास्तव, डॉ अशोक कुमार, धनंजय चौबे, बैद्यना...