बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गरगा डैम में बुधवार को नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गोलू की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की है। उपायुक्त ने शव को खोज निकालने के लिए चलाए गए अभियान में जुटे डीडीएमओ शक्ति कुमार, एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.