गया, फरवरी 28 -- धनबाद से कोयंबटूर तक लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से धनबाद और कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन का शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगा। दक्षिण और पूर्वी भारत के बीच सीधा रेल संपर्क यह ट्रेन झारखंड, बिहार और तमिलनाडु को सीधे जोड़ेगी। प्रस्तावित रूट के अनुसार ट्रेन गोमो, कोडरमा, गया जी और सासाराम होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी। धनबाद से चलकर कोयंबटूर तक जाने वाली यह सेवा दक्षिण भारत के औद्योगिक व शैक्षणिक केंद्रों तक पहुंच को आसान बनाएगी। गया जी और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सीधी कनेक्ट...