गया, जुलाई 29 -- यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने डीडीयू-गया-गोमो-धनबाद-आसनसोल रेलखंड के रास्ते कानपुर सेंट्रल और आगरा कैंट से कोलकाता के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे गया, कोडरमा, गोमो, धनबाद सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04157/04158 कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल का परिचालन 28 जुलाई से 30 सितंबर तक होगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार कानपुर से रवाना होकर डीडीयू, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो और धनबाद होते हुए अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित 22 कोच लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा होकर आगरा कैंट व कानपुर सेंट्रल से कोलक...