मुंगेर, फरवरी 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि जमालपुर आरपीएफ यार्ड पोस्ट पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह गया हावड़ा एक्सप्रेस में छापेमारी की, तथा दो शराब तस्करों को विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों के पास से करीब करीब 33 बोतल विभिन्न विदेशी ब्रांड की शराब में 26.400 लीटर बरामदगी की। गिरफ्तार तस्करों में मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी वाल्मीकी मंडल का पुत्र मोनु कुमार व दूसरा भी विजयनगर निवासी लुच्चों मंडल का पुत्र सोनू कुमार है। इस बावत सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने बताया कि शराबबंदी अभियान में तेजी लाते हुए रोज की तरह जमालपुर आरपीएफ यार्ड पोस्ट के सीआइबी सुधांशु कुमार, सहायक उप निरीक्षक समीर दास, प्रधान आरक्षी समित दास, सीआईबी रवि कुमार जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब 06:00...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.