बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- गया-हावड़ा एक्सप्रेस जल्द एलएचबी कोच के साथ चलेगी यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सफर होगा आसान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कई वर्षों से आईसीएफ (पुराना) कोच के साथ चल रही यह ट्रेन अब जल्द ही एलएचबी (नया) कोच से परिचालित की जाएगी। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि 20 फरवरी तक इस ट्रेन को एलएचबी कोच में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। किऊल-गया रेलखंड की प्रमुख ट्रेनों में शामिल गया-हावड़ा एक्सप्रेस समयबद्ध परिचालन के लिए जानी जाती है और यह प्रतिदिन यात्रियों को गया और हावड़ा के बीच सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराती है। एलएचबी कोच लगने के बाद ट्रेन की गति में वृद्धि होगी। साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाए...