गया, दिसम्बर 29 -- गया हवाई अड्डे पर सोमवार को इमिग्रेशन जांच के दौरान थाईलैंड की एक महिला यात्री को रोक लिया गया। हवाई अड्डे के निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि महिला थाई एयर एशिया की शेड्यूल फ्लाइट से बैंकॉक से गया पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि उसके पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नहीं है। इस आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डा परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। निदेशक ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित महिला को निगरानी में रखा गया है और अगले दिन उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय उड़ान से उसे वापस थाईलैंड भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध वीजा के किसी भी विदेशी नागरिक को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...