गया स्टेशन पर 18.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
गया, जून 21 -- आरपीएफ के ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1बी से 18.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ टीम स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान दिल्ली छोर के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। उनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी पिंटु कुमार और रिशु कुमार के रूप में हुई। तलाशी में पिंटु कुमार के बैग से 12 कैन बीयर और 10 बोतल व्हिस्की सहित 9.75 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं रिशु कुमार के बैग से 18 कैन बीयर सहित 9 लीटर शराब मिली। दोनों के पास से कुल 18.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,600 रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- गया स्टेशन पर 18.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार आरपीएफ ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.