गया, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गया जंक्शन के बुकिंग ऑफिस, रिजर्वेशन ऑफिस और इंक्वायरी ऑफिस में महिला कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान काउंटरों पर तैनात महिला कर्मचारियों ने यात्रियों को टिकट एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबन्धक राजीव रंजन के मॉनिटरिंग में डीडीयू मंडल के सहायक कमर्शियल मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने काउंटर पर पहुंचकर सभी महिला कर्मचारियों को महिला दिवस पर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर काउंटर पर कार्य कर रही महिला कर्मचारियों में सोनाली कुमारी, नाजनीन बानो, स्वाति राव, बसंती कुमारी, नित्य भारती, संगीता कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।महिला कर्मचारियों ने इस अवसर पर कहा कि रेलवे के विभिन्न विभागों में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.