गया, अप्रैल 11 -- गया और उत्तर-पूर्व भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर केंद्रीय स्तर पर पहल तेज हो गई है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी ने गया से न्यू जलपाईगुड़ी तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है। साथ ही नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को भेजे गए पत्र में न्यू जलपाईगुड़ी से गया होते हुए मुंबई तक सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग की गई है। यह पहल बोधगया वार्ड संख्या 13 के पार्षद मेघझर सिंह चंद्रवंशी के आग्रह पर की गई है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा। साथ ही बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल को भी बड़ा ला...