गया, मार्च 14 -- शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल और रेस्टोरेंट संचालक जहां परेशान हैं, वहीं गया सेंट्रल जेल में फिलहाल ऐसी कोई समस्या नहीं है। जेल प्रशासन के अनुसार जेल में बंद 2177 कैदियों के लिए नियमित रूप से भोजन तैयार किया जा रहा है और रसोई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदियों के भोजन के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था पहले से की गई है, जिसके कारण किचन संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है। निर्धारित समय पर कैदियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।प्रशासन का कहना है कि जेल में खाद्य सामग्री और गैस की आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कैदियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...