खिजरसराय, दिसम्बर 23 -- गया जिले के खिजरसराय के खैरा गांव मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक खैरा गांव निवासी गोलू यादव घर के बाहर काम कर रहा था। तभी ऊपर से गुजर रहा 11 हजार केवी का बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। बारिश और नमी के कारण जमीन गीली थी। गोलू करंट की चपेट में आकर मौके पर ही झुलस गया। गोलू को तड़पता देख उसका चचेरा भाई नीतीश यादव जान बचाने दौड़ा, लेकिन मौत ने उसे भी नहीं छोड़ा। कुछ सेकेंड बाद नीतीश का दोस्त राजा यादव भी बचाने के प्रयास में करंट की जद में आ गया। कुछ ही पलों में तीनों युवक जमीन पर बेसुध पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना पुलिस गांव पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीनों शव...