गया, अप्रैल 23 -- जिले में कॉयर (नारियल रेशा) आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई मंत्रालय ने पहल की है। पांच जिलों में विस्तार की योजना है। बिहार में प्रारंभिक चरण में गया जिले सहित पांच जिलों में इस योजना को लागू करने की तैयारी है। गया जिले के साथ पटना के दीघा स्थित नारी गुंजन केंद्र में भी जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का मानना है कि यह पहल न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगी बल्कि राज्य में लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योगों को भी मजबूती प्रदान करेगी। कोच्चि से आई टीम ने किया विस्तृत सर्वेक्षणकेंद्रीय मंत्री सह गया जी सांसद जीतनराम मांझी ने बताया कि कॉयर बोर्ड के कोच्चि स्थित केंद्रीय कार्यालय से निदेशक शनमुग सुंदरम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने 19 से 22 अप्रैल तक कोच्चि स्...