बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- गिरियक बाजार के रहने वाले थे, गया में थे तैनात पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक निवासी साधुशरण यादव के छोटे पुत्र धनंजय कुमार इंस्पेक्टर के पद पर गया जिला के सरबहदा थाना में तैनात थे। उनका असामयिक निधन हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गिरियक में मातम पसर गया। गुरुवार को उनका शव गिरियक लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गयी। परिजनों की मानें तो सरबहदा थाना में क्राइम मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- क्राइम मीटिंग से लौट रहे सर्किल इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। धनंजय, अपने व्यवहार,...