बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- क्वार्टर फाइनल में सीतामढ़ी को 69 रनों से दी मात फोटो : क्रिकेट-पावापुरी खेल मैदान में शनिवार को मैच जीतने के बाद गया की टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पावापुरी खेल मैदान में शनिवार को मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें मगध जोन के विजेता गया और मिथिला जोन के विजेता सीतामढ़ी के बीच मुकाबला खेला गया। गया ने सीतामढ़ी को 69 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 281 रन बनाये। प्रीतम ने 80, अभिषेक ने 50, विपिन ने 40, अमन ने 10 और आयुष ने 15 रनों का योगदान दिया। यह भी पढ़ें- क्वार्टर फाइनल में पटना को हराकर गोपालगंज सेमीफाइनल में सीतामढ़ी के अखिलेश ने तीन, वैभन ने दो, आयुष ने दो और प्रत्युष ने दो विकेट चटकाये। जवाब में सीतामढ...