रांची, दिसम्बर 12 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत खूंटी ने बकाया राशि नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को गया मुंडा कॉम्प्लेक्स स्थित 27 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं नगर पंचायत टीम की उपस्थिति में की गई। अभियान के दौरान कुल 5.45 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली भी की गई। नगर पंचायत के प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज ने बताया कि जिन दुकानों को सील किया गया है, उनके आवंटनधारकों को पांच दिनों की अंतिम मोहलत दी गई है। निर्धारित अवधि में पूरा बकाया जमा नहीं होने पर दुकानों का आवंटन रद्द कर विधि अनुसार वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बाद में इन दुकानों का पुनः आवंटन नए आवेदकों को किया जाएगा। नगर पंचायत के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.