कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कानपुर हेरिटेज लेडीज सर्किल-88 और कानपुर हेरिटेज राउण्ड टेबल-125 के साथ ज्योति बधिर विद्यालय, बिठूर में अन्तर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। राउण्ड टेबल में गया प्रसाद माध्यमिक विद्यालय, बिठूर ने 23 स्वर्ण, 19 रजत और 16 कांस्य पदक अर्जित कर क्रीड़ा प्रतियोगिता का चैम्पियन बना। फूलसिंह मेमोरियल माध्यमिक विद्यालय, किशुनपुर (बिठूर, कानपुर) दूसरे और ज्योति बधिर विद्यालय, बिठूर तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि अपर्णा जैन ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...