गया, मार्च 30 -- मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना 2024-25 के तहत गया जी नगर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना के तहत 78 योजनाओं का चयन किया गया था, जिनमें से 32 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। 37 योजनाएं प्रगति पर हैं और नौ योजनाएं अभी प्रक्रियाधीन हैं। उक्त बातें सोमवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहीं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 26 पथ और नाली निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए कई पार्कों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया गया है। वार्ड 33 मोहन नगर, वार्ड 30 साकेतपुरी कटारी रोड, वार्ड 45 दंडी बाग झारखंडेश्वर घाट के पास और वार्ड 14 रानी घाट फोरलेन पुल के समीप कुल चार पार्कों का निर्माण और पुनर्निर...