गया, अप्रैल 9 -- गया नगर निगम सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 17 अप्रैल को नगर निकाय में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 15 से 20 अप्रैल तकसमिति के चुनाव के लिए निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी हुए नियुक्तगया जी, प्रधान संवाददातानगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति की चुनाव प्रक्रिया 15 से 20 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। जिले में गया नगर निगम के साथ नगर परिषद और नगर पंचायत के कुल नौ स्थानों पर चुनाव निर्धारित हैं। दो तिथियों 17 और 18 अप्रैल को मतदान की तिथि तय हुई है। जिला पंचायत राज कार्यालय से जारी निर्देश में चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी तय कर दिए गए हैं। गया नगर निगम के लिए चुनाव 17 अपैल को होगा। इसके लिए उपविकास आयुक्त निर्वाची पदाधिकारी होंगे। जबकि सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ नगर और मानपुर को बनाया गया ह...