गया, मई 28 -- गया नगर निगम सशक्त अस्थाई समिति के चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के बगल में रहे विकास भवन में मतदान की पूरी प्रक्रिया होगी। इसके लेकर गुरुवार को छुट्टी के दिन के बावजूद पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक तैयारी मैं जुटे दिखे। नामांकन से लेकर मतगणना तक के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतगणना केंद्र पर मोबाइल ले जाने की मनाही यह भी पढ़ें- गया नगर निगम सशक्त स्थाई समिति का चुनाव आजचुनाव प्रक्रिया के निर्देश विकास भवन में सुबह नामांकन से लेकर चुनाव और उसके बाद मतगणना तक कोई भी प्रत्याशी या पार्षद मोबाइल नहीं ले जा सकते हैं। इसके लिए सख्त निर्देश दिया गया है। इस दौरान पार्षद किसी सहायक को भी नहीं ले जा सकते हैं।एक ही दिन में चुनाव एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतगणना ...