गया, मार्च 24 -- भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंडकॉर्ड सेक्शन के डीडीयू-गया-धनबाद खंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। बुधवार को डीडीयू जंक्शन से गया होते हुए धनबाद तक 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल ट्रेन में पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह समेत डीआरएम व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर पूरे सेक्शन में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पीडब्ल्यूआई व आरपीएफ की टीमों की तैनाती की गई है और लोगों से ट्रैक पार न करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...