गया, अप्रैल 23 -- गया से-सासाराम-डीडीयू रेलखंड पर सुरक्षा कवच प्रणाली का फाइनल ट्रायल अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस महत्वपूर्ण परीक्षण में दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड की विशेषज्ञ टीम मौजूद रहेगी जो पूरे ट्रायल की बारीकी से निगरानी करेगी। ट्रायल के लिए वंदे भारत रेक का उपयोग किया जाएगा, जिससे हाई स्पीड पर सिस्टम की क्षमता को परखा जा सके। सुरक्षा कवच भारतीय रेलवे की एक स्वदेशी और अत्याधुनिक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसे देश में ही विकसित किया गया है, जिससे लागत कम होने के साथ तकनीकी आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। सफल ट्रायल के बाद इसे देश के अन्य व्यस्त रेल मार्गों पर भी लागू किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और भरोसा दोनों मजबूत होंगे।दो दिवसीय ट्रायल में कई मानकों की होगी जांचशुक्रवार और शनिवार को गया-सासाराम-डीडीयू रेलखंड पर फाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.