गया जी से अंतरराज्यीय साइबर गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार
गया, अगस्त 7 -- गया जी पुलिस ने शुक्रवार को शहर में चल रहे एक अंतरराज्यीय फर्जी कस्टमर केयर सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर थाना क्षेत्र के व्हाइट हाउस कंपाउंड रोड नंबर-6 स्थित मोतीमणी अपार्टमेंट के चौथे तल पर किराये के फ्लैट से फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपित पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं और ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी कर रहे थे। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत अन्य कंपनियों के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे। अंग्रेजी में अमेरिकी लहजे में बातचीत कर वे खुद को विदेशी कंपनी का कर्मचारी बताते थे। इसके बाद एनी डेस्क अल्ट्रा व्यूअर पोर्टसिप क्लाइंट जैसे रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड कराकर पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.