गया, फरवरी 27 -- केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के माध्यम से गया सहित पूरे बिहार में छोटे और मध्यम स्तर के ग्रामोद्योगों को प्रोत्साहन देने की मुहिम तेज कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हिन्दुस्तान संवाददाता को विशेष तौर पर बताया कि बड़े उद्योगों की बजाय छोटे, कुटीर और ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि खादी, कला, कृषि और वानिकी आधारित ग्रामोद्योगों के विस्तार से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मंत्रालय की योजना है कि गांवों में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानीय मॉडल विकसित कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए। खिजरसराय में बन रहा अ...