गया, मई 8 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का 16वां बिहार राज्य सम्मेलन नौ व 10 मई को गया कॉलेज स्थित प्रेमचंद सभागार में आयोजित होगा। सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों छात्र प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, लैंगिक एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्र आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार ने बताया कि सम्मेलन में यूजीसी रेगुलेशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और वीबीएसए बिल वापस लेने, फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी。 यह भी पढ़ें- आइसा का तीसरा जिला सम्मेलन संपन्न, अध्यक्ष प्रिंस, सचिव बने अनीशसम्मेलन का उद्देश्य उन्होंने कहा कि सम्मेलन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ के अ...