गया, जून 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को गया जी एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। इस दौरान कार्यवाहक निदेशक अविनाश मणि भूषण सोरेंग ने एयरपोर्ट पर पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के विस्तार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को सुखद एवं यादगार बनाना एयरपोर्ट प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी सोच के तहत बीते 12 वर्षों में गया जी एयरपोर्ट की आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया गया है। सोरेंग ने बताया कि एयरपोर्ट पर दो नए एप्रन बेस विकसित किया गया है, जिससे अब एक साथ पांच विमानों के खड़े होने और संचालन क...