गया, जून 27 -- फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये का वाहन लोन निकालकर कोटक महिंद्रा बैंक को चूना लगाने का बड़ा मामला शुक्रवार को सामने आया है। जीबी रोड स्थित जिला स्कूल के पूर्वी गेट के पास संचालित बैंक शाखा से करीब तीन करोड़ 80 लाख रुपये का वाहन ऋण धोखाधड़ी से हासिल करने के आरोप में 26 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक के सहायक प्रबंधक कुमार दीपेश की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपितों ने सुनियोजित साजिश के तहत जाली, मनगढ़ंत और परिवर्तित वाहन पहचान संबंधी दस्तावेज बैंक में जमा किए। यह भी पढ़ें- 42.62 करोड़ के बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोप इन्हीं फर्जी कागजात के आधार पर कई वाहन ऋण स्वीकृत कराए गए और बैंक को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श...