गया, जनवरी 29 -- गया जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। ढाई महीने में 14 हजार 922 किसानों से मात्र 87 हजार 329 टन ही धान की खरीद हुई है, जबकि एक लाख 57 हजार 525 टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। धान बिक्री के लिए ऑनलाइन निबंधित किसानों की संख्या 61 हजार 835 है, जिसमें 37 हजार 144 रैयत किसान और 24 हजार 691 गैर रैयत किसान हैं। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर 2025 से धान की खरीद शुरू की गई है। 28 फरवरी तक धान खरीद अभियान चलेगा। जिले में 307 पैक्स और 19 व्यापार मंडल समितियां धान की खरीद प्रक्रिया में लगे हैं। बावजूद धान खरीद में जोर नहीं पकड़ रहा है। सरकारी स्तर पर साधारण धान की कीमत 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की कीमत 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। बाजार में कम कीमत पर किसानों द्वारा धान की बिक्री जारी है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.