मुंगेर, मार्च 1 -- गजमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर के पीट लाइन में शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे मेंटनेंस के दौरान ट्रेन नंबर 53404 गया -जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में एक अज्ञात शव पुरूष (40) का मिलने से मेंटनेंर्स के बीच अफरातफरी मच गयी। मृतक का शव ट्रेन के कोच संख्या 152420 के शौचालय में औंधे मुंह गिरा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना जमालपुर और आरपीएफ की टीम पहुंची, तथा शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गयी। स्टेशन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 53404 गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन गया से चलकर जमालपुर शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंची थी। इस ट्रेन का मेंटनेंस के लिए स्टेशन के दक्षिण ओर पीट लाइन में शंटिंग भेजा गया। प्रथम मेंटनेंस कार्य दोपहर 2 बजे तक कर लिया गया। लेकिन एक कोच का शौचालय ...