गया, फरवरी 27 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन नारकोश के तहत गुरुवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए एक युवक को 08.200 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की किमती चार लाख 10 हजार रुपया आंकी गई है। निगरानी के क्रम में प्लेटफार्म संख्या वन- बी के दिल्ली इंड से एक युवक को एक थैला और एक पिठ्ठु बैग के साथ पकड़ा गया। जांच में 08.200 किग्रा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक जाकिर हुसैन दिवान पिता वकील दिवान निवासी वार्ड संख्या-04 ग्राम बिन्दवासिनी थाना पोखरिया जिला परसा मधेश नेपाल बताया । मौके का विधिक कार्यवाही पुर्ण कर उक्त गिरफतार व्यक्ति के विरुद्व राजकीय रेल पुलिस थाना में मामला दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.