गया जंक्शन पर 67 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नवादा का युवक गिरफ्तार
गया, अप्रैल 4 -- गया जंक्शन पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के तहत चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान 67 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नवादा जिले का एक युवा के पकड़ा गया। बताया गया कि गश्ती के क्रम में मध्य फुट ओवर ब्रिज के पूर्वी छोर पर एक युवक को भारी ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम कुंदन कुमार बताया जो नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुम्भाडीह गांव का निवासी है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने युवक के बैग की तलाशी लेने पर 67 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 43 केन बीयर और 24 बोतल अन्य अंग्रेजी शराब शामिल हैं। युवक संदिग्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर घूम रहा था जिससे उस पर नजर गई और उसे रोककर जांच की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में रेल थाना में प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.