गया जंक्शन पर 12 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग को किया गया रेस्क्यू
गया, अगस्त 30 -- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम ने रविवार को गाड़ी संख्या 18610 मुंबई एलटीटी-रांची एक्सप्रेस से एक 12 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद किया। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग उज्जवल कुमार वाराणसी स्थित अपने घर से 29 अगस्त को निकल गया था। परिजनों ने रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर वाराणसी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें नाबालिग को रात करीब 11 बजे ट्रेन के एस-5 कोच में सवार होते देखा गया। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने एस-5 समेत अन्य कोचों में तलाश शुरू की। नाबालिग को एस-5 कोच से बरामद कर आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया। फोटो की पहचान पर परिजनों ने उसकी पुष्टि की। इसके बाद नाबालिग को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया की केस वर्कर रेखा कुमारी को अग्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.