गया, अप्रैल 9 -- गया जंक्शन पर चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। गुरूवार को चलाये गए अभियान में कुल 217 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पाए गए जिनसे जुर्माने के रूप में कुल 85 हजार 470 रुपये की वसूली की गई। यह विशेष अभियान सीआईटी (प्रशासन) आर आर सिन्हा के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें मुख्य टिकट पर्यवेक्षक रंजीत कुमार और टीटीई एवं कमर्शियल विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। टिकट जांच के दौरान रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि रेलवे को होने वाले राजस्व नुकसान को रोका जा सके और यात्रा व्यवस्...