गया जंक्शन पर परीक्षार्थियों और यात्रियों का उमड़ा जनसैलाब
गया, जून 24 -- गया जंक्शन पर बुधवार की शाम परीक्षार्थियों और यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गया से पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे परीक्षा अभ्यर्थियों के कारण स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर काफी भीड़ थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पटना रवाना होने वाले थे जिसके कारण स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल रही। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आगमन की सूचना मिलते ही अभ्यर्थियों और यात्रियों की आवाजाही और तेज हो गई। कई स्थानों पर लोगों की भीड़ की लंबी कतारें भी दिखाई दीं। भीड़ के कारण यात्रियों को आने-जाने में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था। स्टेशन परिसर में अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को सतर्क रहने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.