गया, सितम्बर 22 -- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को गया जंक्शन से दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के मिडिल एफओबी के पास दोनों बच्चे डरे-सहमे मिले। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और घरवालों को बिना बताए भागकर गया स्टेशन पहुंच गए थे। आरपीएफ ने दोनों को सुरक्षित पोस्ट पर लाकर काउंसलिंग की। सूचना पर रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम गया जंक्शन पहुंचे। दोनों बच्चों को अग्रिम कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...