गया, सितम्बर 8 -- गया जंक्शन पर यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले तीन संदिग्धों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई गई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-वन सी के दिल्ली छोर स्थित यात्री शेड में गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान तीनों संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। गिरफ्तार अपराधियों में दो दिलीप सोनी और विपुल कुमार रोहतास का रहनेवाला है। वहीं, मो. कलीम राइन भभुआ का मूल निवासी है। तलाशी के दौरान दिलीप के पास से रेडमी, विपुल के पास से रियलमी और कलीम के पास से पोको कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने रेल यात्रियों के सामान क...