गया, जून 4 -- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया जंक्शन पर गुरुवार को आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर महिला चोरों को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से वीवो, वनप्लस और सैमसंग कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में गश्ती दल स्टेशन परिसर में निगरानी कर रहा था।

महिलाओं की गिरफ्तारी इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक-सी पर तीन महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में बैठे देखा गया। संदेह होने पर टीम ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान औरंगाबाद निवासी सुंदरी देवी, रोहतास निवासी सोनाली देवी तथा झारखंड के रामगढ़ निवासी शकीला देवी के रूप में हुई।

मोबाइल फोन बरामद तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से ...