गया जंक्शन पर टिकट जांच में 115 बेटिकट यात्री पकड़े गए
गया, अगस्त 9 -- गया जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रविवार को विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के निर्देश पर सीआईटी आरआर सिन्हा के नेतृत्व में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक प्लेटफॉर्म और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान में 115 बेटिकट यात्री पकड़े गए। उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। विशेष टिकट जांच अभियान में वाणिज्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आरपीएफ की टीम भी शामिल रही। टीम ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों के टिकट की जांच की। इसके अलावा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी टिकट जांच की गई। अचानक शुरू हुए अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.