गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल व पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
गया, जुलाई 14 -- गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या वन-सी से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले राजू प्रसाद गुप्ता निवासी धनबाद (झारखंड) की तलाशी में चोरी का एक स्मार्टफोन तथा 2300 नकद सहित एक जेंट्स पर्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने यात्री का मोबाइल और पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब12 हजार 300 बताई गई है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गया के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.