गया, मार्च 16 -- गया जंक्शन पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ की टीम ने दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्लेटफार्म संख्या सात पर की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान रामानुज सिंह और कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र स्थित अफसढ़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब लेकर ट्रेन के माध्यम से ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने प्लेटफार्म संख्या सात पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दोनों युवकों के पास से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। इसके बाद आरपीएफ ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.