गया जंक्शन पर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गया, सितम्बर 24 -- गया जंक्शन पर चलाए जा रहे गश्त और निगरानी अभियान के दौरान आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस, आरपीएफ अपराध आसूचना शाखा और राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1बी के दिल्ली छोर के बाहर दो युवकों को पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाते देखा गया। तलाशी लेने पर धर्मेन्द्र राय निवासी राघोपुर, वैशाली के बैग से 6.750 लीटर तथा बबलू कुमार निवासी राघोपुर, वैशाली के बैग से 5.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 16,540 रुपये बताई गई है। पूछताछ में दोनों ने शराब हजारीबाग से खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.