गया, फरवरी 28 -- गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या वन-सी पर शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म के समीप कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म के किनारे जमा कचरे में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ जो देखते ही देखते आग में बदल गया। आग से उठते धुएं के कारण कुछ देर के लिए वहां मौजूद यात्रियों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्टेशन कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग पर जल्द ही काबू पाने का प्रयास किया गया। भाग डिलीट की टीम को सूचना दी गई आग पर काबू पाने के लिए वह भी घटनास्थल पर पहुंची है। तेज उठने आग पर तत्काल काबू पाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही...