गया, जनवरी 23 -- गया जंक्शन के पुनर्विकास योजना के माध्यम से आधुनिक स्टेशन बनाने का काम तेजी से जारी है। पुनर्निर्माण प्रक्रिया के तहत पुराने प्लेटफॉर्मों को तोड़ने, उनकी ऊंचाई व लंबाई बढ़ाने और नए एयर कॉनकोर्स के लिए पिलर खड़े करने, अत्याधुनिक यात्री शेड, बैठने की सीट आदि का निर्माण व रेल यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए 27 जनवरी से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। नेताओ, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गया जंक्शन पर लगने वाले मेगा ब्लॉक की तिथि बढ़ाने की मांग रेल मंत्रालय और रेल प्रशासन से की है। पूर्व मध्य रेलवे रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य कौशलेंद्र प्रताप, ग्रैंडकार्ड पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह जेडआरयूसीसी के सदस्य डीक...