गया जंक्शन: डिजिटल टिकटिंग का बढ़ा क्रेज, छह माह में छह लाख यात्रियों ने मोबाइल से खरीदा जनरल टिकट
गया, जुलाई 10 -- गया जंक्शन पर रेलवे की डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लगातार लोकप्रिय हो रही है। अनारक्षित (जनरल) टिकट के लिए अब बड़ी संख्या में यात्री मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं। जनवरी से जून के बीच छह माह में छह लाख से ज्यादा यात्रियों ने मोबाइल के माध्यम से जनरल टिकट बुक किया, जिससे रेलवे को 1.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। मोबाइल टिकटिंग के बढ़ते उपयोग से यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों से राहत मिली है। रेलवे द्वारा डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल टिकटिंग के साथ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और पारंपरिक टिकट काउंटरों का भी यात्रियों ने व्यापक उपयोग किया। डिजिटल माध्यमों के विस्तार से टिकट लेने की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.