गया, अप्रैल 7 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ के सतर्क जवानों ने एक युवक को आत्महत्या करने से बचा लिया। घटना सोमवार की देर रात की है। गाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस के सुरक्षित परिचालन को लेकर आरपीएफ टीम लोको यार्ड के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे 25 वर्षीय एक युवक मेन लाइन ट्रैक के बीच चलता हुआ दिखाई दिया। इसी समय ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी। जवानों ने उसे आवाज देकर हटने को कहा। लेकिन, उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित ट्रैक से हटा लिया। काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा गया युवकपूछताछ में युवक ने बताया कि वह पुलिस लाइन मार्ग के रहने वाले गणेश प्रसाद गुप्ता का पुत्र आयुष गुप्ता है। पिता की डांट से वह तनाव में था। वह आत्महत्या करने के...